पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| पुरानी रंजिश के चलते गांव मैनुआणा में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तलवंडी साबो पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मैनुआणा निवासी बलकरन सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीती 13 मई को आरोपी गगनदीप सिंह, सुखपाल सिंह, चरणजीत सिंह निवासी गांव मैनुआणा अपने साथ 5 अज्ञात लोगों को लेकर उसके घर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह पुरानी रंजिश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...