इंप्लाइज फेडरेशन पीएसईबी सर्कल बठिंडा की बैठक अध्यक्ष राम कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सीनियर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह मौड़, उपाध्यक्ष शाम बिहारी राय, सचिव अजैब सिंह सोहल, सहायक सचिव वीर सिंह आदि ने उपस्थित हुए। इस दौरान प्रवक्ताओं ने कहा कि उप मंडल कमर्शियल 1 में कई अनियमितताएं हुई व माल लेखाकार दलजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है क्योंकि इस मामले में कई अन्य अधिकारी भी शामिल थे। लेकिन दलजीत सिंह पर कार्रवाई कर उक्त अधिकारियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में संलिप्त अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले बठिंडा से बाहर किए जाएं ताकि वह इस केस के सबूतों से छेड़छाड़ न कर सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
उप मंडल कमर्शियल-1 हुई में अनियमितताएं में दलजीत काे किया गया था निलंबित