बरगाड़ी बेअदबी व गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में सरकार पर नाकामी का आरोप लगाते हुए विभिन्न सिक्ख संगठनों व राजनीतिक पार्टियों की ओर से 1 जून को बरगाड़ी में एक बड़ा इकट्ठ करने का ऐलान किया गया है। इसमें सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगे जाएंगे। इस संबंध में बठिंडा के सिंह सभा श्री गुरुद्वारा साहिब में यूनाइटेड अकाली दल के महासचिव गुरदीप सिंह कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए डेढ़ साल हो चुका है लेकिन अभी तक बेअदबी कांड, गोलीकांड, मौड़ बम ब्लास्ट आदि मुद्दों पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण सिख समाज में ही नहीं बल्कि पंजाब के सभी लोगों में रोष व्याप्त है।
इस मौके पर पंथक सेवा लहर के बाबा प्रदीप सिंह, शिअद (अ) के महिंदर सिंह खालसा, दल खालसा के बाबा हरदीप सिंह मेहराज, शिअद (1920) के बूटा सिंह रणशींह, स्वतंत्र अकाली दल के परमजीत सिंह सहौली, बसपा के मा. जगदीप सिंह, खालसा दीवान श्री गुरू सिंहसभा प्रधान राजिंदर सिंह सिद्धू, लोजपा के किरनजीत सिंह गहरी, आप नवदीप सिंह जीदा, गुरू नानक नामलेवा संत समाज व अन्य संगठनों के नेता मौजूद थे।
1 जून को बरगाडी में होने वाले समागम संबंधी जानकारी देते विभिन्न सिख संगठनों के नेता।