बठिंडा| नाम फाउंडेशन और अग्रवाल समाज फाउंडेशन की ओर से हर महीने की संग्राद को बठिंडा से छिन्नमस्तिका मंदिर भुच्चो कैंचियां के लिए फ्री बस सेवा शुरू की गई है। यह फैसला वीरवार को हुई बैठक में लिया गया। प्रदेश प्रधान करण कुमार जिंदल ने कहा कि श्रद्घालुओं की मांग को देखते यह धार्मिक बस विगत दिवस चंदसर बस्ती से रवाना की गई जिसे देसराज गुप्ता, विवेक गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष मेहमान सनसिटी इन्क्लेव के मेनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण जिंदल का करणकुमार जिंदल ने आभार जताया।