मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिला के लिए 20 मई को होने वाले एंट्रेस एग्जाम में प्रदेश के 20 जिलों में बनाए 34 सेंटरों पर 11 हजार 390 बच्चे अपीयर होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से सेंटर वाइज स्टूडेंट्स लिस्ट जारी कर दी है, वहीं 14 मई तक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मुकम्मल होने के साथ ही शिक्षा विभाग की वेबसाइट ssapunjab.org पर एडमिट कार्ड यानी रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों से दसवीं में 55 प्रतिशत अथवा अथवा इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के विभिन्न 10 मेरिटोरियस स्कूलों की 11वीं कक्षा की मेडिकल-नान मेडिकल, कॉमर्स व ऑटर्स स्ट्रीम की 4600 सीटों पर दाखिला के लिए एंट्रेस एग्जाम होना है।
बठिंडा के 5
सेंटरों पर 1608
बच्चे होंगे अपीयर
बठिंडा में 5 एग्जामिनेशन सेंटरों पर 1608 बच्चे अपीयर होंगे जोकि प्रदेश के अन्य 33 सेंटरों से सबसे ज्यादा है। बठिंडा के सरकारी सीसे गर्ल्स स्कूल, खालसा सीसे स्कूल व एसएसडी सीसे स्कूल में 400-400 जबकि दशमेश पब्लिक सीसे स्कूल में 408 बच्चे एंट्रेस एग्जाम देंगे। अमृतसर के 1 सेंटर पर 264, बरनाला के दो सेंटरों में 528, फरीदकोट में 296, फतेहगढ़ साहिब में 174, फिरोजपुर में 356, गुरदासपुर में 326, होशियारपुर के दो सेंटरों में 736, जालंधर के दो सेंटरों पर 772, मानसा के दो सेंटरों पर 683, मोगा में 529, एसएएस नगर में 259, मुक्तसर में 456, एसबीएस नगर में 209, रूपनगर में 359, संगरूर के दो सेंटरों पर 707, पठानकोट में 247, फाजिल्का के 3 सेंटरों पर 867, पटियाला के 3 सेंटरों पर 915, लुधियाना के 3 सेंटरों पर 1098 बच्चे अपीयर होंगे।