पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट के दो मामलों में 15 लोगों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| गांव चक हीरा सिंह वाला में जमीनी पर कब्जा करने की कोशिश के मामले में थाना रामा पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस दी शिकायत में जगदीश राय निवासी संगत मंडी ने बताया कि बीती 28 अप्रैल को आरोपी भूरा सिंह ने बेटे हरिंदर सिंह व अन्य व्यक्ति जगतार सिंह निवासी चक हीरा सिंह वाला के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से जमीन वाह दी। वहीं थाना संगत पुलिस को शिकायत देकर जसकरण सिंह निवासी फलड़ ने बताया कि जमीनी रंजिश के चलते बीती 12 मई को आरोपी खुशप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, केवल सिंह, हरबंस सिंह व 8 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसकी, दर्शन सिंह, सुखमंदर सिंह से मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...