बठिंडा| मां चिंतपूर्णी सेवा दल की ओर से श्री सालासर धाम के लिए भेजी गई। बस यात्रा को श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने झंडी देकर अमरीक सिंह रोड़ से रवाना किया। इस मौके मुनीश गोयल ने बताया कि उक्त बस को श्री बाला जी के जयघोष के बीच रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था हर माह मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए भी बस रवाना करती है। इस अवसर पर प्रदीप वोहरा, राकेश बांसल, भगवान दास, परमजीत अरोड़ा, रीटा अरोड़ा, मोनू शर्मा, केवल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।