पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • एब्यूज प्रिवेंशन आॅफिसर मिशन के तहत लोगों को किया जागरूक

एब्यूज प्रिवेंशन आॅफिसर मिशन के तहत लोगों को किया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशे के प्रति लोगो को जागरूक करते ट्रेनर हिमांशु व अन्य।

भास्कर संवाददाता| बठिंडा

पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खात्मे के लिए शुरू की ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन आॅफिसर मिशन के तहत गांव त्योणा में गांव में एक जागरूकता प्रोग्राम करवाया गया। प्रोग्राम में ट्रेनर हिमांशु ने गांव के लोगों को नशे के बारे में जागरूक किया, वहीं उसे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गांव के लोगों को सरकार के इस मिशन में सहयोग देने की अपील की। इस अभियान के तहत शहर व ग्रामीण इलाके के उन नौजवानों की पहचान की जाएगी, जोकि नशे के आदि हो चुके है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाएं जा रहे नशा छुड़ाअों केंद्र में दाखिल करवाकर उनका इलाज करवाया जाएगा। इस मौके पर एसएचओ इकबाल सिंह ने लोगों से अपील कि गांव में नशे बेचने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दे, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।

खबरें और भी हैं...