पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मॉडल व चार्ट मेकिंग से मैथ्स साइंस में आती है रोचकता : बठला

मॉडल व चार्ट मेकिंग से मैथ्स-साइंस में आती है रोचकता : बठला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों की ओर से बनाई कलाकृतियों का अवलोकन करते पेरेंट्स व टीचर्स।

भास्कर संवाददाता| बठिंडा

महात्मा हंसराज हैप्पी हाई स्कूल में शनिवार को मैथ्स-साइंस एग्जीबिशन लगाई गई। प्रिंसिपल मीतू बठला ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए बच्चों की ओर से बनाई कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने बताया कि इस तरह की एक्टिविटीज से मैथ्स व साइंस में रोचकता आती है और टिपिकल फार्मूला बेहद आसान होकर समझ में आने लगते हैं। एग्जीबिशन में विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए मैथ्स व साइंस के विभिन्न विषयों पर मॉडल एवं चार्ट सजाए गए। विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित अनेक क्रिएटिव वस्तुएं भी बनाकर सजाई जिनमें फोटो फ्रेम, इलेक्ट्रॉनिक पदार्थ, पेन, पेंसिल बॉक्स, गिफ्ट बॉक्स आदि बेहद आकर्षक रही। बच्चों की ओर से बनाए कार्ड तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आकर्षण का केंद्र रहे। पेरेंट्स ने भी प्रदर्शनी कर अवलोकन कर गतिविधियों को सराहा।

खबरें और भी हैं...