पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • फ्रैक्चर मामलों में पट्टियां व फट्टियां करने की कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग

फ्रैक्चर मामलों में पट्टियां व फट्टियां करने की कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट किंग इंडस्ट्रीज के मुलाजिमों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने के लिए कंपनी के जीएम एचआर और एडमिन राजिंदरपाल की अगुवाई में एक प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाया गया।

कोटकपूरा रोड जीदा में इंडस्ट्री के प्रशिक्षण हाल में करवाए प्रोग्राम मे मुलाजिमों को फर्स्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ने रेडक्रॉस चिन्हों का दुरुपयोग रोकने, फर्स्ट एड की महत्ता, घायलों को संभालने, बनावटी सांस देने, सीपीआर, फ्रैक्चर मामलों में पट्टियों और फट्टियों का प्रयोग करने, जलने और झुलसने, जहरीले सांपों के डसने, मिर्गी दौरों, गर्मी-लू या करंट लगने, डूबने और ज़हर के मामलों में दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के ढंग तरीकों की मौखिक और प्रेक्टिकल ट्रेनिंग करवाई गई।

जीएम राजिंदरपाल ने कहा कि फर्स्ट एड के ज्ञान से वर्कर समय पर किसी को प्राथमिक सहायता देने के योग्य हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस ज्ञान के साथ किसी का अनमोल जीवन बचाया जा सकता है। ट्रैफिक एजूकेशन सैल के हाकम सिंह ने ट्रैफिक नियमों व हादसों से बचाव के बारे में जानकारी दी।

स्पोर्ट किंग इंडस्ट्रीज के मुलाजिमों को प्रशिक्षण देते।

खबरें और भी हैं...