पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • टीम स्पिरिट सेे खेलों में बढ़ीं नेशनल अचीवमेंट की उम्मीदें : डीईओ मनिंदर

टीम स्पिरिट सेे खेलों में बढ़ीं नेशनल अचीवमेंट की उम्मीदें : डीईओ मनिंदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 में कराई जाने वाली स्कूल गेम्स को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के लिए शनिवार को एमएसडी सीसे स्कूल में जनरल हाउस की बैठक हुई। इसमें बठिंडा के समूह स्कूल मुखी व शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने हिस्सा लिया। विशेष मेहमान डीईओ (सेकेंडरी) मनिंदर कौर ने कहा कि स्पोर्ट्स कमेटी के गठन में समूचे हाउस की सर्वसम्मति हर्ष का विषय है। खेलों के प्रति फिजिकल एजुकेशन टीचर्स की टीम स्पिरिट और बेमिसाल तालमेल ने बठिंडा के नेशनल लेवल तक शानदार अचीवमेंट की उम्मीदें बढ़ी हैं। उन्होंने बठिंडा जिले के लिए मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी और इस साल और मेहनत करने की प्रेरणा दी।

एईओ गुरप्रीत सिंह सिधू ने बताया कि समूचे हाउस ने सर्वसम्मति से पिछले साल चुनी टूर्नामेंट कमेटी को मंजूरी देते हुए संतोष जताया। वहीं खेल उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी जिसमें स्टेट व नेशनल स्कूल गेम्स में पोजिशन हासिल करने पर समूचे हाउस ने तालियां बजाकर प्रशंसा की। इस दौरान खेलो इंडिया में तीसरा स्थान हासिल करने वाली एसएसडी स्कूल की जेवेलिन खिलाड़ी जश्नदीप कौर, बास्केटबाॅल में गोल्ड मेडल लेने वाले मनी सिंह को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। वहीं 2017-18 के दौरान बठिंडा जिले की टीमों के विजेता कोच व टीम इंचार्ज के अलावा जिले में खेलों को बेहतर तरीके से करवाने पर जोनल सचिव भी सम्मानित किए गए। बैठक में एशिया में पावर लिफ्टिंग में मेडल जीतने वाली जैसमीन कौर, पावर लिफ्टिंग एशिया मेडलिस्ट इंदरजीत सिंह, एशिया मेडलिस्ट जूडो प्लेयर हर्षदीप सिंह का भी समूची टूर्नामेंट कमेटी ने सम्मान किया।

बैठक के दौरान कमेटी के ऑडिटर रंधावा सिंह ने पिछले साल का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। फिजीकल एजुकेशन लेक्चरर नाजर सिंह ने साल 2018-19 के लिए होने वाले संभावित खर्च की हाउस से मंजूरी ली। मंच संचालन पीटीआई हरमंदर सिंह, फिजिकल लेक्चरर मनदीप कौर ने किया। बैठक में डीईओ सेकंडरी मनिंदर कौर ने हाउस की ओर से की गई बैठक में एमएसडी स्कूल के स्पोटर्स कोआर्डिनेटर हरनेक सिंह का विशेष योगदान रहा।

विद्यार्थियों को सम्मानित करते डीईओ (सेकेंंडरी) मनिंदर कौर व एईओ गुरप्रीत।

खबरें और भी हैं...