बठिंडा| साथी वेलफेयर सोसायटी ने शनिवार को दो मरीजों के लिए रक्तदान किया गया। सोसायटी अध्यक्ष जतिंद्र गोगिया ने बताया कि निजी अस्पताल में दाखिल नछत्तर कौर की हार्ट सर्जरी के लिए अचानक रक्त की जरूरत पड़ने पर सुखपाल सिंह ने रक्तदान किया। इसके अलावा अन्य अस्पताल में दाखिल गुरचरण बराड़ बवासीर की बीमारी से पीड़ित के लिए विजय बांसल रक्तदान किया। इस मौके सोसायटी सचिव रविकांत अरोड़ा भी उपस्थित थे। बठिंडा। वहीं सिविल अस्पताल में एक मरीज के लिए सहारा टीम के रॉकी गोयल ने बी पाजीटिव खून ब्लड बैंक में जाकर दान किया।