बठिंडा| पेंशनर्स सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक मॉडल टाउन में हुई। सचिव निर्मल सिंह ने दो साल की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। इस दौरान चुनाव के अनुसार गुरदर्शन सिंह को प्रधान ओपी सिडाना महासचिव और अमोलक सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। मंच ग्रहण करने के बाद ओपी सिडाना ने मई में जन्मदिन वाले मेंबरों को फूलमालाएं पहनाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जगदीश राय बांसल ने पंजाब सरकार की ओर से लगाए गए इनकम टैक्स देने वालों पर 200 रुपए के टैक्स लगाने के फैसले को वापस लेने का आग्रह किया। जगदीश वर्मा, गुरचरण सिंह जस्सी प्रधान पीआरटीसी, हाकम सिंह भोगल, सुरिंदर पाल सिंह बराड़ समेत अनेक वक्ताओं ने नई टीम को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। सभा में नछतर सिंह गुरचरण सिंह, श्याम लाल गर्ग, ध्यान चंद गर्ग, जसवंत सिंह, जीएल गुप्ता, एमएल जिंदल आदि उपस्थित रहे।