बठिंडा| जिला बार एसोसिएशन की ओर से पंजाब लॉ फोरम के सहयोग से बार रूम में शनिवार को मेडिकल पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक वकीलों ने भाग लिया। सेमिनार में आदेश मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों डाॅ. कस्तूरी लाल और डाॅ. निरंजन लाल ने वकीलों को मेडिकल जूरिसप्रूडेन्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला बार एसो. के प्रधान एडवोकेट गुरइकबाल सिंह चहल, कैशियर महेश कटारिया के अलावा पंजाब लॉ फोरम के प्रधान एडवोकेट चरणपाल सिंह बराड़, महासचिव एमएम बहल, सीनियर उपप्रधान महेश कुमार, एडवोकेट मनदीप नरेश पठानिया भी मौजूद थे।