बठिंडा| जयपुर से बठिंडा पोस्टिंग के लिए पहुंचे एक सैनिक की शनिवार को बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म न.9 पर अचानक गाड़ी में स्थिति बिगड़ गई। उल्टीयां लग गई। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की टीम गौतम गोयल,मनी वर्मा मौके पर पहुंचे व सैनिक अशोक कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया। बठिंडा गोनियाना रोड पर तीन मोटरसाइकिल सवार अजय कुमार(23),नीलेश कुमार(20), तरसेम गोयल निवासी जैतो मंडी कार की टक्कर से घायल हो गए। इसके अलावा अमरीक सिंह रोड़ पर बाइक की टक्कर से साइकिल चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर गौतम शर्मा, रमन कुमार एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान दलीप कुमार (60 वर्ष) पुत्र चोखा राम निवासी अमरीक सिंह रोड़ के तौर पर हुई।