पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • एससी के आदेशों से लोकतंत्र की जीत, भाजपा को सबक : बादल

एससी के आदेशों से लोकतंत्र की जीत, भाजपा को सबक : बादल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| कर्नाटक विधानसभा में चुनाव में भाजपा के पास पूरा बहुमत न होने से बावजूद राजपाल के जरिए चोर मोरी से सत्ता में आने के लिए भाजपा ने असफल कोशिश की। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय रहते दिए आदेशों के मद्देनजर मुख्यमंत्री के बहुमत साबित न करने पर जेडीयू व कांग्रेस की सांझी सरकार बनाने का राह स्तर होना लोकतंत्र की बड़ी जीत है, वहीं भाजपा के लिए बड़ा सबक है। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से जारी अपने बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से निरपेक्ष हुई चुनाव में सही फैसला होने के साथ भारत वासियों का न्याय पालिका पर भरोसा बढ़ गया है। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जाैहल, जगतार सिंह ढिल्लो, जसवीर सिंह ढिल्लो, मीडिया एडवाइजर हरजोत सिंह सिद्धू व चमकौर सिंह मान, जिला शहरी प्रधान मोहन लाल झुंबा, केके अग्रवाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...