पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पावरकॉम और ट्रांसको मैनेजमेंट का पुतला फूंका

पावरकॉम और ट्रांसको मैनेजमेंट का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुनानक देव थर्मल प्लांट इंप्लाइज तालमेल कमेटी ने शनिवार काे थर्मल गेट पर रैली करके पावरकॉम मैनेजमेंट का पुतला फूंका।

ज्वाइंट फोरम के नेता गुरसेवक सिंह सिधू ने कहा कि पीएसईबी एंप्लाइज ज्वाइंट फोरम ने पावरकाम व ट्रांसको की मैनेजमेंट के खिलाफ निर्धारित संघर्ष के नोटिस के अनुसार पहले दिन शुरू किया गया प्रोग्राम रहा। मैनेजमेंट टालमटोल की नीति अपना रही है। इसी के चलते ज्वाइंट फोरम ने सारे पंजाब में मैनेजमेंट का पुतला फूंक प्रदर्शन के अलावा पावरकॉम, ट्रांसको के चेयरमैन और डायरेक्टरों को फील्ड या थर्मल में आने पर काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किए गए। वर्क टू रूल के नियमों के अनुसार ड्यूटी की जाएगी। 13 जून को हेड आफिस पटियाला के आगे प्रदेश स्तरीय धरना तथा जून के आखिरी सप्ताह में एक दिन की हड़ताल रखी जाएगी। इस रैली को तालमेल कमेटी के नेता नैब औलख, जसविंदर सिंह बराड़, राजिंदर निम्मा, नछतर सिंह गंगा, रघुबीर सैनी, रूप सिंह भट्टी, सर्बजीत ढिल्लों, तेजा सिंह, पूर्ण सिंह बराड़, दर्शन सिंह, हरविंदर सिंह, राजकुमार ने भी संबोधित किया।

थर्मल गेट के बाहर पुतला फूंक प्रदर्शन करते थर्मल मुलाजिम

ये हैं मुख्य मांगें

उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर 2011 से पंजाब सरकार की तर्ज पर पे बैंड लागू करना, सभी मुलाजिमों को बिना शर्त 23 साल की सर्विस होने पर एक इंक्रीमेंट देना, सरकारी थर्मलों को चलाने के बारे में पंजाब सरकार से ज्वाइंट फोरम की बैठक करवाना, थर्मल्स कैटेगरीज की प्रमोशन के बारे में तीन थर्मलों के चीफ इंजीनियर्स से फोरम की बैठक करवाकर प्रमोशन करना जैसी कईं मांगें हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों की अनदेखी हुई तो अन्य विभागों की सहयोगी संगठनों से तालमेल करके सांझा संघर्ष किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...