जिला पुलिस ने नाकाबंदी व गश्त के दौरान विभिन्न जगहों से 10 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब, लाहन व नशीली गोलियां बरामद की है। पकड़े गए तस्करों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दो आरोपी फरार है। जिला पुलिस ने संबंधित थानों में एनडीपीएस व एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर बठिंडा के एएसआई गुरदीप सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नरुआना से बलकरन सिंह निवासी गांव नरुआना को गिरफ्तार कर 200 लीटर लाहन बरामद की है।
वहीं थाना कोतवाली के एएसआई बलदेव सिंह ने गश्त के दौरान स्थानीय संतपुरा रोड से आरोपी गोपाल कृष्ण निवासी परसराम नगर, राजिंदर कुमार निवासी प्रताप नगर, सीमा निवासी गांव चुघे कलां को गिरफ्तार कर 11050 नशीली गोलियां बरामद की गई।
इधर, थाना नथाना के एएसआई ज्ञान चंद ने नाकाबंदी के दाैरान गांव तुंगवाली से बाइक सवार संदीप सिंह निवासी पूहली को 4 पेटियां ठेका शराब देसी हरियाणा मार्का समेत गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका दूसरा साथी कमलजीत सिंह निवासी बाबा फरीद नगर बठिंडा फरार हो गया। वहीं नथाना पुलिस के एएसआई ज्ञान चंद ने गांव तुंगवाली से जगतार सिंह को 6 बोतल शराब समेत गिरफ्तार किया है। इधर, थाना रामा के हवलदार सुखदेव सिंह ने गांव तरखानवाला से 10 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना तलवंडी साबो के एएसआई गोरा सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नथेहा से कार सवार जसकरण सिंह निवासी गांव समाध भाई जिला मोगा को 32 पेटियां हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी मीता सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी फूलेवाला व 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं थाना तलवंडी साबो के एएसआई मोहन दीप सिंह ने नाकाबंदी के दाैरान गांव जीवन सिंह वाला से कार सवार बसंत सिंह निवासी गांव रौड़ी हरियाणा को 15 पेटियां हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना मौड़ के हवलदार दर्शन सिंह ने गांव राम नगर कैंचियां से कार चालक सेठी राम को 216 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया है।
दड़ा-सट्टा लगवाते हुए 4 गिरफ्तार और 3 फरार, केस दर्ज
बठिंडा| थाना कोतवाली और कैनाल कॉलोनी पुलिस ने विभिन्न जगहों से दड़ा सट्टा लगवाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है, जबकि तीन फरार हो गए। थाना कोतवाली के हवलदार खुशप्रीत सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि अमरीक सिंह रोड पर पांच-छह लोग दड़ा सट्टा लगवाकर भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे है। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आरोपी बलजीत सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती, जसवीर सिंह निवासी नई बस्ती, लक्ष्मण नारायण निवासी कोर्ट रोड को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि टिंकू व विक्की निवासी मलोट फरार होने में सफल रहे। वहीं थाना कैनाल कालोनी के हवलदार गुरविंदर सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर पटियाला फाटक के पास से आरोपी नारायण दास निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका बेटा सुखविंदर सिंह माैके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।