पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • सरकारी सेकेंडरी स्कूल के होनहार बच्चों का किया सम्मान

सरकारी सेकेंडरी स्कूल के होनहार बच्चों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा|सरकारी सीनियर सेकेंडरी ब्वायज स्कूल नथाना में शनिवार को सम्मान समारोह करवाया गया। इस दौरान सालाना परीक्षा मार्च-2018 में पहली, दूसरी व तीसरी पोजिशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल जगजीत सिंह सिधू व लखविंदर कोर ने विद्यार्थियों को शील्ड व स्मृति चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रशंसा और सम्मान से बच्चों में और ज्यादा मेहनत करने की ललक बढ़ती है, वहीं अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है। मंच संचालन कविता गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जगसीर सिंह बराड़, रीचा रानी, नूतनपाल समेत स्कूल का समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...