पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • शिवसेना पंजाब ने खालिस्तान 2020 का फूंका पुतला, नारेबाजी

शिवसेना पंजाब ने खालिस्तान 2020 का फूंका पुतला, नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालिस्तान 2020 का पुतला फूंकते शिवसेना पंजाब के समर्थक।

भास्कर संवाददाता| बठिंडा

शिवसेना पंजाब ने फायर ब्रिगेड के पास जिला प्रधान सुखजीत बाहिया की अगुवाई में खालिस्तान 2020 का पुतला फूंका। इस दौरान शिवसैनिकों ने खालिस्तान 2020 मुर्दाबाद व शिवसेना पंजाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सुखजीत बाहिया ने कहा कि पंजाब निवासी पहले ही खालिस्तानी आतंकवाद का दंश झेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन शांति चाहने वाला कोई भी सिख नहीं चाहता कि पंजाब में खालिस्तानी लहर चले। शिवसेना पंजाब के नेताओं ने कहा कि विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थकों के खुद के परिवार विदेशों में सुरक्षित है। खालिस्तानियों ने पंजाब की शांति पर ग्रहण लगाने के लिए पाकिस्तान की आतंकी एजेंसी आईएसआई से भी हाथ मिला रखा है। आईएसआई ही उन्हें फंड व हथियार मुहैया करवा रहे हैं। खालिस्तान समर्थक पंजाब के नौजवानों को भी लालच देकर उन्हें आतंकवाद की तरफ धकेल रहे हैं। जिसको शिवसेना पंजाब कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उनके साथ मालवा जोन महासचिव गौरव शर्मा, यूथ विंग इंचार्ज मणिकांत सिंगला, जिला शहरी प्रधान अर्पण गुप्ता, जिला देहाती प्रधान प्रिंस सेठी, भारत भूषण काका, सलाहकार सतिंदर कुमार, राहुल अरोड़ा, सैंडी कंग, पपिंद्र सिंहमार, राजबीर सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...