बठिंडा| भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ ने शनिवार को अंबुजा सीमेंट फैक्टरी में ध्वजारोहण कार्यक्रम करवाया। विशेष तौर पर पधारे भारतीय मजदूर संघ बठिंडा के कार्यकर्ता हरदेव सिंह व भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता राजमणि के अलावा अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ रूपनगर के अध्यक्ष सुनील यादव, अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ रूड़की उत्तराखंड के महासचिव गौरव साहनी, अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ बठिंडा के अध्यक्ष अरविंद ओबराय ने ध्वजारोहण किया। अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ रूपनगर के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि कंपनियां और कर्मचारी एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं और कोई भी दूसरे के बिना सफल नहीं हो सकता है।