बठिंडा| एसएसडी बाल गोपाल स्कूल में शनिवार को पेरेंट्स की मौजूदगी में सिविल अस्पताल की डॉ. अंजली बांसल के सहयोग से बच्चों काे एमआर के टीके लगाए गए। प्रिंसिपल नेहा गोयल ने कहा कि बठिंडा में कुछ ही प्ले वे स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें बाल गोपाल स्कूल ने बड़ी सुहृदयता से टीकाकरण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।