बठिंडा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव इकबाल सिंह ढिल्लो के चाचा गुरचेत सिंह ढिल्लो का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए 23 मई बुधवार दोपहर 12.45 बजे गुरुद्वारा साहिब जीवन प्रकाश माडल टाउन फेस वन बठिंडा में भोग व अंतिम अरदास होगी। पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी, कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, जिला कांग्रेसी प्रधान देहाती नरिंदर सिंह भुलेरिया, विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, बठिंडा देहाती हलका इंचार्ज हरविंदर सिंह लाड़ी ने गुरचेत सिंह ढिल्लो के निधन पर ढिल्लो परिवार से शाेक व्यक्त किया।