गांव ख्यालीवाला के रहने वाले एक युवक गांव की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक गुरजीत सिंह निवासी गांव ख्यालीवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी एक बेटी है, जिसकी उम्र करीब 17 साल है, लेकिन आरोपी युवक बीती 9 मई को उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।