बठिंडा| खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग के खेतीबाड़ी सब इंस्पेक्टरों यूनियन की जिला स्तरीय चुनाव हुए।
इसमें हाजिर सब इंस्पेक्टरों ने सर्वसम्मति से विक्रमजीत सिंह को प्रधान, रणवीर सिंह चेयरमैन, पूर्ण सिंह वाइस प्रधान, परमजीत सिंह महासचिव, बलविंदर कुमार कोषाध्यक्ष, हरप्रीत कौर ज्वाइंट सचिव, समरजीत सिंह मुख्य सलाहकार, हरजोध सिंह प्रेस सचिव को नियुक्त किया गया। इस मौके पर काका सिंह, ज्वाइंट सचिव स्टेट स्तर, सुखपाल शर्मा, हरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, रमनदीप सिंह, कुलवीर कौर, जगसीर सिंह, तारा सिंह, स्वर्ण सिंह, बलदेव सिंह, पुरुषोत्तम लाल उपस्थित थे।