गांव गिलपत्ती के पास एक मकान में काम कर रहा वेल्डिंग मिस्त्री मकान के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर के करंट से बुरी तरह झुलस गया। आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर की मेन सप्लाई बंद कर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही संस्था की हाइवे एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची तथा लोगों के सहयोग से ट्रांसफार्मर से चिपके व्यक्ति को नीचे उतार कर तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान अमन सिंह (35 वर्ष) पुत्र आत्मा सिंह निवासी गांव गिलपत्ती के तौर पर हुई। हालत गंभीर होने के कारण घायल को आदेश मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। संस्था के प्रधान सोनू माहेश्वरी ने बताया कि घर में वेल्डिंग का काम कर रहा आत्मा सिंह जैसे ही ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था, अचानक ट्रांसफार्मर से चिपक गया।