पड़ोसी को दादा-दादी को परेशान करने से रोका तो पोते पर किया हमला, केस दर्ज
बठिंडा| जिले के गांव चक्क रुलदू सिंह में पड़ोसी व्यक्ति ने एक घर में घुसकर एक युवक के सिर पर गंडासे से हमला कर दिया।
घायल युवक को उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। संगत पुलिस को दिए बयान में रिपुदमन ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला बलकरण सिंह उसके दादा-दादी को बेवजह परेशान करता है। वह आरोपी को राेकता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने 13 अप्रैल को उनके घर में दाखिल होकर गंडासे से उस पर हमला कर दिया और फरार हो गया। जांच कर रहे एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।