कांस्टेबल और होमगार्ड के घर में रेड
बठिंडा| विजिलेंस ब्यूरो की दो टीमों ने कांस्टेबल अमृतपाल सिंह और होमगार्ड जवान सुखवीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए रविवार सुबह गांव धूरकोट व फूल टाउन के दो घरों में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह गांव धूरकोट व सुखवीर सिंह फूल टाउन निवासी हैं। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दोनों को थाना फूल में ट्रैप लगा 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर सतनाम सिंह के नेतृत्व में सर्च में टीमों ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार दोनों के घरों से टीमों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि यह एक रुटीन की दबिश थी।