बेटों से परेशान महिला झील में कूदी, सहारा ने बचाई
बठिंडा| झील नंबर 2 में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख आस-पास के लोगों ने एकत्रित होकर सहारा जनसेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सहारा जनसेवा के वर्करों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। यहां पहुंचे उसके परिवार के लोगों को समझा बुझाकर महिला को उनके साथ भेज दिया। महिला ने सहारा को बताया कि उसके बेटे उसे परेशान करते हैं और उसकी बात तक नहीं मानते। सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि महिला को झील से निकालकर बचा लिया गया है।