बठिंडा| सिटी रामपुरा पुलिस ने सहकारी सभा की जमीन की लिमिट तैयार करके बिना पेमेंट जमा करवाए सभा की जमीन बेचने वाले दो लोगों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। सहकारी सभा के सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायत देकर बताया कि आरोपी बलजिंदर सिंह ने सहकारी सभा के सचिव अरविंदर कुमार के साथ मिलीभगत करके सभा की जमीन की लिमिट तैयार कर ली। उस जमीन की पेमेंट सभा में जमा कराए बगैर उसे आगे बेच दिया। मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर ईओ विंग ने आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि सहकारी सभा सचिव अरविंदर कुमार और बलजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।