बठिंडा। तलवंडी साबो के युवक ने इलाके की एक लड़की को रास्ते में रोककर उससे शादी नहीं करने पर पिस्तौल दिखा मारने की धमकी दी। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तलवंडी साबो के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा आंचल ने बताया कि 16 मई को वह स्कूल से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी जसवीर सिंह निवासी तलवंडी साबो ने उसे रास्ते में घेर लिया और पिस्तौल तान कर उसे धमकी दी कि अगर वह किसी ओर के साथ विवाह करवाएगी तो वो उसे जान से मार देगा। गौरतलब है कि उक्त आरोपी पहले भी इसी लड़की पर तेज हथियार से स्कूल के क्लास रूम में दाखिल होकर हमला कर चुका है। थाना प्रमुख जगदीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।