बठिंडा| अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ की ओर से 19 मई को मलोट रोड स्थित थर्मल पावर प्लांट के समीप सुबह 8 से 9.30 बजे तक झंडा दिवस मनाया जाएगा। प्रधान अरविंद ओबराय व सचिव यादविंदर धालीवाल ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से रजिस्टर्ड नार्थ इंडिया के संबंधित राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कर्मचारी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।