बठिंडा| श्री गौशाला सिरकी बाजार बठिंडा की प्रबंधन कमेटी की मुख्य कार्यकारिणी से 5 पदाधिकारियों ने श्री गौशाला प्रबंधन ठीक न चलते हुए इस्तीफा दे दिया। इसमें गौशाला के कोषाध्यक्ष देवराज बांसल, उपाध्यक्ष नीरज लाली, दिनेश पाल गर्ग, सहकोषाध्यक्ष महेश जिंदल (सीए) और मीडिया प्रभारी संदीप अग्रवाल ने श्री गौशाला के प्रधान देसराज जिंदल से अपनी बात रखने के बाद प्रबंधक कमेटी को इस्तीफा सौंप दिया है।