बठिंडा| 4 दिन पहले आईटीआई पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हुए युवक की शनिवार को मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। जीआरपी ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर सहारा जनसेवा को सौंप दिया है। बता दें कि आईटीआई ओवरब्रिज के नीचे एक एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। हादसे में युवक की टांग कट गई थी, जिसे सहारा जनसेवा ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। 4 दिन से संस्था के वर्कर उसकी संभाल कर रहे थे। उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। जीआरपी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। लाश को लावारिस घोषित करने के बाद संस्था को संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।