ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
बठिंडा| बठिंडा-बाजाखाना रोड पर केलों से भरे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सहारा जनसेवा ने लाश का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। नहियांवाला पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह आयु 24 साल वासी रोमाणा अजीत सिंह के तौर पर हुई है। जो गोनियाना रोड पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की फैक्टरी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। सुबह 8 बजे के करीब जैसे ही वह बाजाखाना रोड पर पहुंचा तो ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।