10वीं में 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों की मेरिटोरियस स्कूलों की 11वीं में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 20 मई को सुबह 11 से 2 बजे तक ली जाएगी। बठिंडा में बनाए 4 सेंटरों सरकारी सीसे गर्ल्स स्कूल, खालसा सीसे स्कूल व एसएसडी सीसे स्कूल में 400-400 जबकि दशमेश पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस में 408 बच्चे एंट्रेंस एग्जाम देंगे।