गुरु नानक पुरा मोहल्ला में पति ने शराब के नशे में प|ी का सिर फोड़ दिया। महिला को गली के लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां बस स्टैंड चौकी पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु नानक पुरा मोहल्ला की रहने वाली बलवीर कौर ने बताया कि उसकी शादी को 6 साल हो गए हैं। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। शादी के बाद पहले उसे उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता था। अब हर रोज शराब पीकर आकर उसके साथ मारपीट करता है। रात 12 बजे उसका पति रोजाना की तरह शराब पीकर आया और उसे गालियां देनी शुरू कर दीं।
जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। बलवीर कौर ने बताया कि कुछ समय पहले भी उसके पति ने उस पर हमला कर दिया था। उसने पति के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया था, लेकिन परिवार के लोगों ने पंचायत करने के बाद मामले में राजीनामा करवा दिया था। अब फिर से उसके पति ने उससे मारना पीटना शुरू कर दिया।
बलवीर कौर ने बताया कि वह आशा वर्कर है। इस संबंध मे बस स्टैंड पुलिस के कर्मचारी संदीप सिंह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।