पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • नशा तस्करी में बंद कैदी ने किया खुदकुशी का प्रयास

नशा तस्करी में बंद कैदी ने किया खुदकुशी का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल जेल में नशा तस्करी केस में बंद एक अंडर ट्रायल कैदी ने बैरक में फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसे कैदियों और जेल स्टाफ ने बचा लिया। उसे तुरंत जेल के ही अस्पताल में प्राथमिक सहायता दी गई, जिससे उसकी जान बच गई। अंडर ट्रायल कैदी की पहचान कुलदीप सिंह वासी मंडी कलां बालियांवाली के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह जिसके खिलाफ 26 अप्रैल 2011 को नशा तस्करी के आरोप में बालियांवाली थाने में केस दर्ज किया गया था। तब से वह बठिंडा जेल में अंडर ट्रायल कैदी के तौर पर बंद था। जेल अधिकारियों के अनुसार शनिवार काे दोपहर करीब 3.30 बजे कुलदीप सिंह ने अपनी बैरक की ग्रिल में परना बांधकर फंदा लगा लिया। कुलदीप को फंदे से झूलता देख साथी कैदियों ने शोर मचा दिया और मौके पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने कुलदीप को बचा लिया और तुरंत जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि कुलदीप सिंह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसके चलते उसने सुसाइड का प्रयास किया। इस बारे में थाना कैंट के इंचार्ज रछपाल सिंह से जब बातचीत की गई ताे उनका कहना था कि उन्हें इसके बारे में जेल से कोई सूचना नहीं मिली है।

पहले भी कैदी कर चुके हैं सुसाइड

6 अप्रैल को नशा तस्करी के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद विचाराधीन कैदी सुनील ने शौचालय में ग्रिल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।

31 मार्च को सेंट्रल जेल दुष्कर्म के आरोपी कैदी अमृतपाल सिंह रायखाना गांव ने खुदकुशी की

युवक ने स्प्रे पी किया

खुदकुशी का प्रयास

बठिंडा| गांव फूस मंडी निवासी एक युवक ने पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे परिजनों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां उसकी हालत खराब होने पर उसे आदेश मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान पाली सिंह के तौर पर हुई है, जिसने शनिवार को दोपहर के समय घर में पड़ी स्प्रे पी ली। उसे उल्टियां करते देख परिजनों ने उसे तुरंत अपने वाहन से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। कोटफत्ता पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...