बठिंडा| एंटी करप्शन और क्राइम कंट्रोल कमेटी का गठन धोबी बाजार स्थित आफिस (लाईफ स्टाइल) में हुआ। इस मौके पर जिला प्रधान जय किशन, महिला विंग प्रधान डाॅ. अमनदीप कौर, वाइस प्रधान राजकुमार फैक्टरी भारत भूषण नियुक्त किया गया। प्रधान जय किशन ने सभी पदाधिकारियों और मेंबरों को भरोसा दिलाया कि बठिंडा जिले में करप्शन और क्राइम को समाप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इस मौके पर श्याम कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, राजेश प्रभाकर, रमेश कुमार आदि उपस्थित हुए।