पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • आत्मरक्षा के प्रति महिलाएं गंभीर, प्रशिक्षण और जागरूकता की तरफ बढ़ा रुझान

आत्मरक्षा के प्रति महिलाएं गंभीर, प्रशिक्षण और जागरूकता की तरफ बढ़ा रुझान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाएं अब काम के साथ-साथ शारीरिक रूप से सशक्त होने को अग्रसर हैं। बठिंडा में महिलाओं के प्रति अपराधों में जिस रफ्तार से इजाफा हो रहा है, इससे महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

ऐसे में महिलाओं ने अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ही उठाने की ओर पहल की है। इसके लिए महिलाएं सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही हैं। शिक्षा विभाग की ओर से भी इस बार महिला फिजिकल टीचर्स को भी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा सकें।

ट्रेनिंग सेंटर में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग हासिल करती युवतियां

मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटरों में बढ़ी महिलाओं की रुचि

बठिंडा में मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटरों में महिलाओं की तादाद भी बढ़ने लगी है, जहां उनके के लिए सुबह व शाम के समय अलग से क्लासेज चलाई जा रही हैं। मॉडल टाउन फेज थ्री स्थित मार्शल आर्ट एंड फिटनेस सेंटर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ पंजाब की पीएचडी वुमेंस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम की लेडीज स्टाफ के अलावा घरेलू महिलाएं भी ट्रेनर प्रदीप शर्मा से मार्शल आर्ट के गुर सीख रही हैं। इसके अलावा प्रदीप शर्मा की ओर से सेल्फ डिफेंस अवेयरनेस के तहत शुरू किए मिशन अटैक में अब तक 30 हजार महिलाओं को बेसिक ट्रेनिंग दी जा चुकी है। मिशन अटैक के तहत वॉलमार्ट बेस्ट प्राइज, दिल्ली हार्ट इंस्टीट्यूट, कारगिल इंडस्ट्री, आईलेट्स मास्टर्स के अलावा विभिन्न स्कूल में अध्यापिकाओं को अचानक हुए हमले का सामना करना और फिर अटैक करना सीखा रहे हैं। इसके अलावा बीबीवाला रोड गली नंबर तीन के ऐरो एनर्जी में एसपी शुक्ला के यहां भी महिला टीचर्स सेल्फ डिफेंस सीखने आ रही हैं।

इन्होंने किया झपटमारों से सीधा मुकाबला

मनचलों को सिखाया सबक: लखबीर व गुंजन ने प्रतिदिन पीछा करने वाले मनचले युवकों को मार्शल आर्ट की तकनीक से सबक सिखाया। हायर एजुकेशन ले रही लखबीर व गुंजन अक्सर आईटीआई मानसा पुल से आती-जाती हैं जबकि कुछ युवक लगातार दो दिनों से उनका पीछा कर रहे थे। तीसरे दिन लखबीर व गुंजन ने मनचलों की जमकर धुनाई की।

पूर्व पार्षद पूनम मित्तल ने मार्शल आर्ट से लुटेरा खदेड़ा : बिड़ला मिल कॉलोनी स्थित मकान में 23 दिसंबर 2014 की शाम करीब 7 बजे स्वतंत्रता सेनानी स्व. गिरीश गुप्ता की बुजुर्ग प|ी उमा गुप्ता को लूटने की नीयत से लुटेरा दाखिल हुआ। उसने महिला का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। उनकी चीख सुनकर पूनम सहायता के लिए पहुंची और लुटेरे का बहादुरी से सामना किया जिससे वह भाग गया। भाजपा पूनम ने आरएसएस की राष्ट्रीय सेविका समिति में रहते हुए लाठी चलाना, जूडो कराटे आदि कलाएं सीखी।

अफेंस के साथ डिफेंस से झपटमार किया काबू : ग्रीन सिटी में एटूजेड करियाना दुकान चलाने वाली सरिता सिंह ने मोबाइल झपटमार को काबू किया। कुछ दिन पहले उसकी दुकान पर दो लड़के आए जिसमें से बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरा टॉफी खरीदने के बहाने दुकान में आया मोबाइल उठाने लगा। सरिता ने झपटमार का हाथ पकड़ लिया जिससे युवक के होश उड़ गए, अभी वो संभल पाता, सरिता ने उसके सिर पर ट्रे दे मारी। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने झपटमार को काबू किया।

खबरें और भी हैं...