बठिंडा| अमरपुरा बस्ती गली में एक नशेड़ी व्यक्ति ने अपनी प|ी की डंडों से बुरी तरह से पिटाई की और फरार हो गया। गंभीर अवस्था में महिला को उसकी बहन ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वर्धमान पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकारी अस्पताल में दाखिल वंदना ने बताया कि वह अमरपुरा बस्ती गली नंबर 2-1/2 ने बताया कि उसका पति आटा चक्की में करता है और वह भी मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती है।
उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। वह शराब पीकर रोजाना बिना किसी बात पर उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को नशे में धुत्त उसके पति ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। उसके पैरों और मुंह पर डंडे से वार किए और जख्मी करने के बाद फरार हो गया। उसे उसकी बहन कल्पना ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।