आनंद वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार को पावर हाउस रोड स्थित टेक्सेशन एडवोकेट पंकज अरोड़ा के आफिस में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते प्रधान वरूण गर्ग ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए प्रदीप गर्ग ठेकेदार सचिव, पवन मित्तल कोषाध्यक्ष, प्रेम बांसल चीफ डायरेक्टर, सुरिंदर वैद्य चीफ एडवाइजर, केके माहेश्वरी पीआरओ, प्रवीण शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, रवि डोगरा उपप्रधान, पंकज अरोड़ा चीफ पैटर्न, मनजीत रानी व दिलप्रीत कुमार एडवाइज, महेश मित्तल लंगर चेयरमैन, आनंद गुप्ता फंड चेयरमैन बनाए गए।
वरूण गर्ग ने बताया कि 22 मई को परसराम नगर बहमन रोड स्थित मां इच्छापूर्ति चिंतपूर्णी मंदिर में अष्टमी के उपलक्ष्य में सुबह 10 से 11.30 बजे तक संकीर्तन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा