पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करंट से 15 साल के युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| रामपुरा के गांव महराज में एक जमींदार के यहां सिरी का काम करने वाले एक 15 साल के प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। थाना सिटी रामपुरा के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान विकास वासी बिहार के रूप में हुई है जो कई साल से महराज गांव में जमींदार गुरदीप सिंह के घर में सिरी था।

19 मई को विकास नहाने के तुरंत बाद पशुओं को चारा डालने चला गया। गीला होने के कारण वह पास ही चल रहे कूलर की नंगी तार से टच हो गया। करंट लगते ही विकास को जोर का झटका लगा। उसे गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि विकास के परिजन बिहार से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...