पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए 1453 ने दिया एंट्रेस एग्जाम

मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए 1453 ने दिया एंट्रेस एग्जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरिटोरियस स्कूलों में 11वीं दाखिला के लिए रविवार को एंट्रेस एग्जाम ने विद्यार्थियों को अपनी सीट पक्की होने के प्रति कांफीडेंट किया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सरकारी स्कूलों से 10वीं में 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने मेरिटोरियस एंट्रेंस एग्जाम में भाग लिया। जिले के 4 सेंटरों में करीब 1453 बच्चे अपीयर हुए।

शिक्षा विभाग इस बार विद्यार्थियों पर खास मेहरबान रहा है, पहले तो 80 प्रतिशत की बजाय मेरिट 55 प्रतिशत कर दी और फिर एंट्रेंस एग्जाम भी एवरेज विद्यार्थियों के अनुकूल बनाया। एंट्रेंस एग्जाम के बेहद सरल रहने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

परीक्षा

साइंस के ईजी पार्ट से विद्यार्थियों के चेहरे खिले, अधिकांश विद्यार्थी सीट को लेकर कांफीडेंट, बिना गड़बड़ी संपन्न हुआ पेपर

वीडियोग्राफी और कड़ी निगरानी के बीच हुई परीक्षा

विभागीय हिदायतों पर एंट्रेंस एग्जाम कड़ी निगरानी में लिया गया जबकि परीक्षा केंद्र में हरेक एक्टिविटीज की वीडियोग्राफी हुई जिसमें विद्यार्थी के एंट्रेंस, क्वेश्चन पेपर का बंडल खोलने से लेकर बच्चों के पेपर देने तथा कलेक्शन करके बंडल सीलबंद करने तक की मुकम्मल वीडियो रिकार्डिंग की गई। इसके अलावा किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचाव के लिए बच्चों की गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया जबकि हरेक परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा भी लगाई गई। डीईओ सेकेंडरी मनिंदर कौर ने भी बोर्ड अधिकारियों के साथ विभिन्न एग्जामिनेशन सेंटरों की चेकिंग की, कहीं से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।

प्रदेश में सबसे ज्यादा 1609 रजिस्ट्रेशन बठिंडा में

एंट्रेंस एग्जाम के लिए बनाए 4 सेंटरों पर दोपहर 11 से 2 बजे हुई परीक्षा में 1453 विद्यार्थी अपीयर हुए जबकि 156 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। इस परीक्षा के लिए बठिंडा जिले के 1609 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जोकि प्रदेश में सबसे ज्यादा है। सरकारी सीसे गर्ल्स स्कूल से 44, खालसा सीसे स्कूल से 38 जबकि एसएसडी सीसे स्कूल से 35 विद्यार्थी अबसेंट रहे, वहीं दशमेश पब्लिक सीसे स्कूल सिविल लाइंस सेंटर से 39 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।

साइंस ईजी, मैथेमेटिक्स क्वेश्चन भी अनुकूल

परीक्षा केंद्र से निकली फूलेवाला की प्रदीप कौर, संदीप कौर व वीरपाल कौर ने बताया कि 30 पेज की बुकलेट वाले ऑब्जेक्टिव टाइप 100 क्वेश्चन पेपर पूछे गए। सबसे ज्यादा साइंस का पार्ट ईजी था जिसे सबसे पहले निपटाया और इसके बाद मैथेमेटिक्स पार्ट में भी कोई ज्यादा मुश्किल क्वेश्चन नहीं पूछे गए। वे दसवीं में 80 से 70 प्रतिशत नंबर से पास हुई हैं, शायद इसी वजह से पेपर आसान लगा। गुमटी कलां के गुरदीप सिंह बोले कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था, आसानी से हल हो गया। विर्क कलां की गुरसिमरन, गुणवंत व हरजोत ने कहा कि पेपर बहुत अच्छा हुआ, कहीं कोई दिक्कत नहीं आई और ऐसा लगता है कि उनकी सीट तो पक्की है।

खबरें और भी हैं...