बठिंडा| नशा तस्करी में केंद्रीय जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदी कुलदीप सिंह ने नशा छुड़ाने का इंजेक्शन लगाने का दबाव बनाने के लिए खुदकुशी का ड्रामा किया था। यह बात जेल सुपरिंटेंडेंट एसएस सहोता ने कहीं। बता दें कि सेंट्रल जेल में नशा तस्करी केस में बंद अंडर ट्रायल कैदी मंडी कलां निवासी कुलदीप सिंह आत्महत्या का प्रयास किया। थाना बालियांवाली पुलिस ने 26 अप्रैल 2011 को उसके खिलाफ नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। तब से वह बठिंडा जेल में अंडर ट्रायल कैदी था। जेल अधिकारियों के अनुसार शनिवार काे दोपहर करीब 3.30 बजे कुलदीप सिंह ने अपनी बैरक की ग्रिल में परना बांधकर फंदा लगा लिया। कुलदीप को फंदे से झूलता देख साथी कैदियों ने शोर मचा दिया और मौके पर पहुंचे जेल कर्मचारियों ने कुलदीप को बचा लिया और तुरंत जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी जान बच गई।