बटियागढ़ के मोठा गांव में आमसभा को संबोधित करते बृजेंद्र सिंह।
भास्कर संवाददाता | बटियागढ़
राज्यसभा सदस्य एवं सांसद राजमणी पटेल की ओर से निकाली जा रही सत्ता बदलो संविधान बचाओ यात्रा रविवार को बटियागढ़ पहुंची। जिपं सदस्य बृजेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद ग्राम मोठा में बैजनाथ पटेल के यहां सभा हुई।
सांसद पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भारतीय संविधान के साथ खिलवाड़ कर सत्ता में रहकर संविधान का दुरूपयोग कर रही है। जिसका जवाव आगामी समय में जनता देगी। उन्होंने कहा कि मप्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में सभी जगह हड़तालें हो रही हैं। सभी वर्ग परेशान हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं जो अब सत्ता बदलने का मूड बना चुका है इसीलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। बृजेंद्र सिंह कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा मंडियों में फसल खरीदी केंद्रों में उपस्थित अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। फसल बीमा राशि का अभी तक वितरण नहीं किया गया है। भाजापा की सरकार सत्ता के नशे में मदहोश हो चुकी है, वह किसी की सुनने के लिए तैयार नहीं है। कार्यक्रम में डॉॅ. रामगोपाल व्यास, बलराम पटेल, गंगाराम पटेल, गिरिराज पटेल, अमजद खान, अवधेश पाठक, यशवंत सिंह, पप्पू बुंदेला, देवेंद्र सिंह, कंछेदी सिंह सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।