पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेतावनी- फिर सड़क किनारे सामान रखा तो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे में बगीचा चौक व बस स्टैंड इलाके में बेतरतीब आवागमन को सुधारने शुक्रवार को राजस्व व पुलिस के अमले ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे सामान लगाने वाले दुकानदारों को समझाइश देकर सामान हटवाया गया। वहीं ठेले व गुमटियों को सड़क से दूर हटवाया गया। अभियान के कारण इलाके में हड़कंप मचा रहा।

बगीचा चौक पर वाहनों के सड़क किनारे खड़ा होने व सड़क से लगाकर ठेले व गुमटियों को रखने से यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए नायब तहसीलदार वेदराम चतुर्वेदी के नेतृत्व मेंे राजस्व व पुलिस अमले ने शुक्रवार को नगर में अभियान चलाया। सड़क किनारे खड़े वाहनों को वहां से हटाने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को दोबारा सामान नहीं फैलाने की समझाइश दी गई। इस दौरान सड़क के किनारे लगाने वाले ठेले एवं गुमटियोंे को हटाया गया। अचानक की गई कार्रवाई से दुकानदार परेशान रहे। नायब तहसीलदार ने दुकानदारो से दोबारा सड़क किनारे सामान नहीं रखने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एनएच मंे आवागमन बेहतर करने लगातार इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

बगीचा चौक पर आवागमन सुधारने राजस्व व पुलिस विभाग ने चलाया अभियान, ठेले व गुमटियों को सड़क से दूर रखवाया

बगीचा चौक व बस स्टैंड इलाके में दुकानदारों को समझाइश देकर दोबारा सामान फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी देते अफसर।

डेंजर जोन होने से बनी रहती है हादसे की आशंका
बतौली इलाके मेंे कुछ जगह दुर्घटना के लिहाज से डेंजर जोन घोषित किए गए हैं। एनएच बनने के बाद यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसे देखते हुए बगीचा चौक के आसपास के हिस्से की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद राजस्व एवं पुलिस अमला कर रहा है।

खबरें और भी हैं...