पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आप ने किया सरगुजा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर-घर जाबो बदलाव लाबो के तहत आम आदमी पार्टी द्वारा सीतापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ग्राम बिलासपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष सहित विधानसभा के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज दुबे ने 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रभारी गोपाल राय की उपस्थिति में होने वाली जन सभा के संबंध में जानकारी दी। श्री दुबे ने बताया कि 23 अप्रैल को राज्य कोर कमेटी की बैठक अंबिकापुर में होगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर निर्णय हो सकता है। उन्होंने बताया कि सरगुजा लोकसभा की आठ विधानसभा में पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। सीतापुर विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रमन सरकार में जनता का शोषण चरम पर है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा का हाल बेहाल है। इस सरकार को उखाड़ फेंक ईमानदारी राजनीति की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की जाएगी। सभा को सामरी विधानसभा अध्यक्ष इंद्रदेव नाग एवं शोभनाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक में सीताराम तिर्की, मोती भगत, अशोक तिर्की, आत्मा राम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...