पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • बगीचा रोड में महीनों से हैंडपंप खराब, अब तक नहीं सुधारा

बगीचा रोड में महीनों से हैंडपंप खराब, अब तक नहीं सुधारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बतौली| नगर के न्यू बस स्टैंड बगीचा रोड में महीनों से हैंडपंप खराब है लेकिन संबंधित विभाग के सब इंजीनियर को सूचना देने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। गर्मी को देखते हुए चौक-चौराहों एवं व्यस्त जगहों पर पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है लेकिन एक हैंडपंप को सुधारने में पीएचई विभाग सुस्ती दिखा रहा है। पिछले दाे-तीन महीनों से खराब बगीचा चौक के हैंडपंप को सुधारने के लिए विभाग के पास समय नहीं है। इसकी वजह से इलाके के लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीरों एवं घरों के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। संबंधित विभाग पाइप नहीं होने का हवाला देकर इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है। इसी तरह नलजल योजना भी गड़बड़ा गई है। इससे शिवमंदिर पारा, चर्च रोड के घरों में पानी कम मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...