बतौली| ग्राम पहाड़ चिरगा से लगे जंगल से सोमवार सुबह बस्ती की ओर भटक कर आए चीतल को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। चीतल जान बचाने के लिए एक घर में घुसा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। कोटरी सुबह जब बस्ती में पहंुचा तो वहां के कुत्तों ने उसे दौड़ाकर हमला कर दिया। हमले में कोटरी के दोनों पैर जख्मी हो गए। हमले के दौरान ही कोटरी गांव के रामलाल के घर के भीतर घुस आया। ग्रामीण ने घायल चीतल काे देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। चीतल के शरीर से लगातार खून बहने से उसकी मौत हाे गई। इसके बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची। डिप्टी रेंजर अजीत सिंह ने बताया कि चीतल को शाक लग गया था। कुत्तों के हमले व लोगों के बीच पहंुचने से उसे शाक लग गया था। पीएम के बाद वन विभाग ने चीतल का अंतिम संस्कार किया।